मुख्य मार्ग समेत बस्ती अंचलों के घरों में घुसा पानी
राउरकेला:13//8,(कलिंग समाचार) पूरे सुंदरगढ़ जिला समेत राउरकेला इस्पात शहर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ शहर के मुख्य मार्ग समेत कई बस्ती अंचलों समेत कॉलोनी में बरसात का पानी घरों में घुस गया है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई है वहीं दूसरी ओर रिंग रोड में भी बरसात का गंदा पानी नालो से निष्कासित नहीं होने के कारण जाम होने के कारण सड़कों पर अपनी बेहता दिखाई दिया इसके बाद प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन के द्वारा नालों की युद्ध स्तर पर सफाई के साथ-साथ रोड के किनारे गड्ढे किए गए इसके बाद पानी निष्कासित हुआ जिसके कारण रिंग रोड में जाम लग गया वहीं दूसरी और र शहर के मुख्य मार्ग मंगल भवन के सामने से लेकर डेली मार्केट गांधी रोड मछली मार्केट बस्ती रेलवे स्टेशन प्रवेश दो के पास पानी भरने के साथ-साथ खटाल बस्ती गोपाबंधु पाली बस्ती बसंती कॉलोनी समेत बीरजापाली बस्ती पनपोष व्हाटको कॉलोनी बालूघाट रूप टोला टी सी आई चौक समेत इस्पात अंचल के अनेक बस्ती अंचलों में बरसात का पानी घरों में आया वहीं दूसरी और महानगर निगम की ओर से सफाई की जो बात कही जा रही उसका जलंत उदाहरण आज लोगों को देखने को मिला मुख्य मार्ग के ड्रेनो समेत गलियों की नालियों से बरसात का पानी रोड पर बहता दिखाई दिया दूसरी और बस्ती अंचलों में घरों से लोग बरसात का पानी निकलते दिखाई दिए वही राउरकेला महानगर निगम की कमिश्नर एवं एडीएम खुद शहर के मुख्य मार्ग समेत रिंग रोड पर बरसात के बाद निरीक्षण करते दिखाई दिए वहीं दूसरी और कई बस्ती अंचलों में शहर के समाजसेवियों के द्वारा अल्प आहार एवं भोजन की व्यवस्था लोगों के लिए की गई वहीं शहर के लोगों का कहना था कि एक और राउरकेला शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया है लेकिन पूरी तरह से शहर स्मार्ट नहीं है जिसका उदाहरण आज भारी बरसात के बाद देखने को मिला वहीं दूसरी ओर सुबह से ही बिजली गोल थी जिसके कारण ग्रहणियों की समस्या और बढ़ गई क्योंकि ग्रिड सब स्टेशन पावर हाउस में पानी भर गया था


