राउरकेला, 17/10:(कलिंग समाचार)दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पंडाल एवं मूर्ति विराजमान किया गया है इसी कड़ी में इस्पात शहर राउरकेला के सेक्टर-16 सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति द्वारा विशाल परी महल पूजा मंडप में शारदीय दुर्गापूजा के आरंभ के साथ ही शहर के 109 मंडपों में देवी की पूजा शुरू हो गई है।शहर की तरकेरा दुर्गापूजा समिति द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है, वहीं फर्टिलाइज़र शहर के विभिन्न दुर्गापूजा मंडपों में भी पूजा आयोजित की जा रही है। इसी प्रकार पानपोश, रिज़र्व पुलिस लाइन, सिविल टाउनशिप, एसटीआई, आईटीआई, उदितनगर, डेली मार्केट, प्लांटसाइंट, मधुसूदन चौक के साथ-साथ बासंती कॉलोनी, कलिंगविहार, छेंड कॉलोनी, सेक्टर-13, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-17, सेक्टर-18, सेक्टर-19, टेलीफोन भवन, इस्पात मार्केट, सेक्टर-20, सेक्टर-21 तथा सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-8 और सेक्टर-9 में धूमधाम के साथ शारदीय दुर्गापूजा शुरू हो गई है। इसके साथ ही बन्धमुंडा और लाठीकटा में भी शारदीय दुर्गापूजा का शुभारंभ हो गया है।विभिन्न पूजा समितियों की ओर से आज माँ की महाषष्ठी पर बिल्ववरण (षष्ठी पूजा) के साथ पूजा की शुरुआत हुई है। कुछ पूजा मंडपों में महासप्तमी की पूजा आज शनिवार रात आयोजित की जा रही है।

