राउरकेला,15//10,(कलिंग समाचार): आगामी 20 अक्टूबर की शाम 6 बजे राउरकेला के सेक्टर-13 स्थित मिलन मैदान में श्री दशहरा पूजा समिति की ओर से रावण दहन, विजयादशमी उत्सव, भगवान श्री राम के राज्याभिषेक उत्सव तथा आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को लोरेटो इंग्लिश स्कूल में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान दी गई।इस पत्रकार वार्ता में श्री दशहरा पूजा समिति के संयोजक सुरेश केजरीवाल और अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे राउरकेला के सेक्टर-13 स्थित मिलन मैदान में रावण दहन, विजयादशमी उत्सव और प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ आतिशबाजी का भव्य कार्यक्रम संपन्न होगा।समिति के संयोजक सुरेश केजरीवाल ने आगे बताया कि इस वर्ष समिति के अध्यक्ष पद के लिए राहुल अग्रवाल, सचिव पद के लिए पवन खेमानी और कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव सिंघल को चुना गया है। इस वर्ष का रावण दहन, विजयादशमी उत्सव, भगवान राम का राज्याभिषेक और आतिशबाजी का यह कार्यक्रम २० अक्टूबर को मेलण मैदान में ही आयोजित होगा।इस आयोजन के लिए आगरा के प्रसिद्ध कारीगर शौकत अली और नियत अली द्वारा 55फीट ऊंचा रावण और 50 फीट ऊंचा कुंभकर्ण तैयार किया गया है। इसके साथ ही उत्सव में रंग-बिरंगी आतिशबाजी, आतिशबाजी के पटाखे और डिजिटल लाइटिंग का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा।इस पत्रकार वार्ता में पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल ललित केजरीवाल, हर्ष खेदारिया, विवेक पोद्दार, दर्शित ठक्कर, गौरव अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, हरमेंद्र चौधरी, किसान अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, भवानी समाल, राहुल अग्रवाल और सौरभ गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।रावण दहन एवं विजयादशमी उत्सव में मुख्य अतिथि: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम सम्मानित अतिथि: राज्यसभा सांसद दिलीप राय राउरकेला विधायक सारदा प्रसाद नायक रघुनाथपाली विधायक दुर्गा चरण तंती सुंदरगढ़ जिलापाल डॉ. शुभंकर महापात्र पश्चिमांचल डीआईजी बृजेश कुमार राय एडीएम दिना दस्तगीर राउरकेला पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी श्री दशहरा पूजा समिति की ओर से सेक्टर-13मेलण मैदान में आयोजित होने वाले इस रावण दहन, दशहरा उत्सव, श्री राम राज्याभिषेक और आतिशबाजी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में दर्शकों को उपस्थित होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है

