राउरकेला, 11/10:(कलिंग समाचार) इस वर्ष तरकेंरा श्री श्री सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष पालन के उपलक्ष्य में तरकेंरा पूजा पंडाल के समक्ष में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजित किया गया इस वर्ष में कमेटी का स्वर्ण जयंती वर्ष पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।2026 स्वर्ण जयंती वर्ष में 17 अक्टूबर को षष्ठी के दिन माँ के बेलवरण पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।18 अक्टूबर महासप्तमी के दिन जलाभिषेक कार्यक्रम के तहत महिलाओं द्वारा 108 कलश शोभायात्रा तरकेंरा दुर्गा पूजा मंडप के पास से निकलकर तरकेंरा ब्राह्मणी नदी घाट जाएगी और नदी से कलश में जल लेकर मंडप के पास आकर कलश की स्थापना की जाएगी।19 अक्टूबर महाअष्टमी के दिन महाअष्टमी पूजा, विधि विधान के साथ की जाएगी वही शरबत वितरण कार्यक्रम कार्यक्रम किया जाएगा और संध्या के समय श्री श्री सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा 20 अक्टूबर महानवमी के दिन महानवमी पूजा के साथ कमेटी की ओर से प्रसाद सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।21 अक्टूबर शारदीय दुर्गा पूजा की विजया दशमी पूजा, अपराजिता पूजा के साथ संध्या के समय भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा 22 अक्टूबर देवी के विश्राम और संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रहेगा।25 अक्टूबर के दिन विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ऐसा कमेटी की ओर सूचना प्रदान की गईदुर्गापूजा कमेटी की ओर से इस साल माँ के मस्तक पर 3 किलो वजन की चांदी का मुकुट सुशोभित होने के साथ-साथ अन्य आकर्षण के रूप में कटक का प्रसिद्ध कारीगरों के द्वारा बनाई चुनडी माँ की चढ़ाई जाएगी आज के इस पत्रकार सम्मेलन में श्री श्री सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रसाद कुमार मल्लिक (काकुनि), उपाध्यक्ष प्रदीप जेना, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सेठी, नंदलाल पुरन, सूर्य बारिक, साधारण सचिव मनोज कुमार साहु, सह- सचिव समरेन्द्र स्वाइं (सिलु), कार्यकारी सचिव व्यास महंत, नटवर भूमिज, कोषाध्यक्ष सुकांत महंत, सह-कोषाध्यक्ष बसंत पंडा एवं जितेन्द्र जेना, सलाहकार हाडिबंधु स्वाइं, बलराम दास, अनंत चंद्र नायक, नरोत्तम सामल प्रमुख उपस्थित थे।

