आकर्षण की केंद्र थे द ग्रेट खली
राउरकेला:10//10,(कलिंग समाचार)महाराजा अग्रसेन सेवा संघ राउरकेला के तत्वाधान में आयोजित 5180 वा भगवान अग्रसेन जयंती समारोह 2026 के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है किसी कड़ी में सातवें दिन शनिवार को विशाल शोभा यात्रा अमर भवन से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए उदितनगर होकर अग्रसेन भवन पहुंची इस अवसर पर अमर भवन के सामने भगवान अग्रसेन जी के रथ को फूलों से सजाया गया जहां उनकी पूजा अर्चना की गई इस मौके पर अतिथि के रूप में रघुनाथ पाली विधायक दुर्गा चरण तांती ने विधि विधान पूजा अर्चना एवं अग्रसेन जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया इस मौके पर महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल अग्रसेन जयंती समारोह के संयोजक अशोक अग्रवाल बारसूआ राजस्थान परिषद के अध्यक्ष जगदीश हरित हरियाणा नागरिक संख्या अध्यक्ष संजय अग्रवाल अधिवक्ता सेमत तीनों संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल हुए इस शोभायात्रा को लेकर विभिन्न देवी देवताओं की आकषर्णिय झांकी ढोल नगाड़ा बाजा के साथ शोभायात्रा निकली गई जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र था द ग्रेट खली जिसे देखने के लिए पूरे रास्ते भर लोगों की भीड़ जुट गई उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब थे उनके साथ फोटो लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला जिसमें काफी संख्या मेंअग्र समाज के पुरुष महिलाएं युवा शामिल हुए इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठन समेत समाजसेवियों के द्वारा रास्ते में शरबत अल्पाहार फल वितरण किया गया इस विशाल शोभा यात्रा में महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के उपाध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल ऋषि आर्य सचिव शैलेंद्र मारोठिया सहसचिव देवेंद्र गुप्ता सहसचिव एवं सहसंयोजक बबल गोयल पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल हरिओम बंसल ओमप्रकाश गुप्ता सुरेश केजरीवाल ओमप्रकाश बापुडिया अशोक अग्रवाल रोमको रमेश बारसूआ केदार केडिया सीताराम बरेलीया गणेश अग्रवाल प्रवीण गर्ग समेत संतोष पारीक संतोष अग्रवाल जुगल मारोठिया मनीष तोदी विनोद नरेड़ी नटवर बगड़िया नरेश अग्रवाल गणेश अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए


