राउरकेला:9//10,(कलिंग समाचार)हाराजा अग्रसेन सेवा संघ राउरकेला के तत्वाधान में आयोजित 5180 वा भगवान अग्रसेन जयंती समारोह 2026 के तहत कार्यक्रमों का आयोजन पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है इसी कड़ी में महोत्सव के पांचवें दिन गुरुवार को स्थानीय अग्रसेन भवन परिसर में बॉलीवुड नाइट का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया शाम 7 से चालू हुए इस संगीतमय कार्यक्रम का आरम्भ किया गया जिससे पहले कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों एवं समाज के गणमानय लोगों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के फोटो चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया इस मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन राउरकेला शाखा के अध्यक्ष सतीश अजमेरा मारवाड़ी युवा मंच राउरकेला के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच सिटी शाखा के अध्यक्ष रवीश जिंदल को आयोजित समिति के द्वारा पुष्पगुछ देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया इस आयोजन को सफल बनाने में महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्रवाल बारसूआ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ऋषि आर्य सचिव शैलेंद्र मारोठिया सहसचिव देवेंद्र गुप्ता सह सचिव एवं सहसंयोजक बबल गोयल की भूमिका उल्लेखनीय रही इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल हरिओम बंसल ओमप्रकाश बापोडिया सुरेश केजरीवाल टस्टी अशोक अग्रवाल रोमको महेश अग्रवाल मूलचंद जी बालोदिया केदार केडिया सीताराम बरेलीया संजय खेमका समेत संघ तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे बॉलीवुड नाइट के विशेष कार्यक्रम में हरियाणा से आई प्रख्यात गीतकार एवं अभिनेत्री रेनूका पंनवार की टीम ने हरियाणवी एवं राजस्थानी एक से बढ़कर एक गीत सुनाया जिसे सुनकर लोग झूमने लगे अग्रसेन भवन परिसर में इस दौरान अग्र समाज के लोगों की काफी भीड़ उम्रर पड़ी इस रंगारंग कार्यक्रम की प्रशंससा लोगों ने खूब की गीतकार रेणुका पंनवार ने पूरा समा बांध दिया

