राउरकेला, 23/11:(कलिंग समाचार)शहर की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था धामरा संघ की ओर से उत्कल केसरी डॉ. हरेकृष्ण महताब की 127वीं जयंती मनाई गई। महासचिव भगवान राउत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राउरकेला के वरिष्ठ समाजसेवी पतितपावन राय ने शामिल होकर ओडिशा की राजनीति में डॉ. हरेकृष्ण महताब को द्रोणाचार्य और चाणक्य की संज्ञा दी। देसी रियासतों का विलय, हीराकुद बांध का निर्माण, नई राजधानी का निर्माण, राउरकेला इस्पात संयंत्र की स्थापना, कटक आकाशवाणी केंद्र, माछकुंड-डुडुमा परियोजना, कटक धान अनुसंधान केंद्र आदि की स्थापना के साथ-साथ ओडिशा के साहित्य, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उनकी आजीवन साधना और त्याग उन्हें अमर रखेगा। श्री राय ने प्रसंगवश उत्कल के दो निर्माताओं—डॉ. हरेकृष्ण महताब और बीजू पटनायक—की तुलना रामकृष्ण और विवेकानंद से की। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री राय ने डॉ. हरेकृष्ण महताब के साथ कृष्णचंद्र गजपति की दो प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग करने के साथ ही अपनी ओर से 1 लाख रुपये दान करने की घोषणा की।मरा संघ के महासचिव श्री राउत ने कहा कि डॉ. महताब एक सच्चे स्वतंत्रता सेनानी, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, विलक्षण कूटनीतिज्ञ, वरिष्ठ पत्रकार, विशिष्ट विचारक, लब्धप्रतिष्ठित इतिहासकार, ख्यातिप्राप्त साहित्यकार, समाज सुधारक, उपन्यासकार, नाटककार और कवि जैसी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिनकी कृतियों से ओडिशा समृद्ध हुआ है।कार्यक्रम में सह-महासचिव अक्षय दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संघ के उपाध्यक्ष नित्यानंद बिश्वाल और श्रीवत्स कुअंर, अमूल्य सेठी, बालकृष्ण स्वाईं, कुलमणि ओझा, बलराम मल्लिक, नलिनीकांत राउत, श्रीपति शुक्ला, करुणाकर महाराणा आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में शहर की कई संस्थाओं के कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

