राउरकेला, 23/11:(कलिंग समाचार)देवगांव के तरकेरा स्थित श्री धबलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से कार्तिक पूर्णिमा को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में रविवार को अधिवास एवं सोमवार के दिन सुबह अष्टप्रहरी नाम सकीर्तन एवं देर रात से रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें अष्टप्रहरी के लिए देवगढ़ संबलपुर बामडा से कीर्तन पार्टी को बुलाया गया जिसे लेकर आज मंदिर परिसर में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली इस मौके पर श्री धबलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक रवि देहरी सदस्य अनिरुद्ध स्वई समेत मुख्य पूजक बीरची देहुरी जगरनाथ देहुरी अरुण त्रिपाठी संकर्षण नायक के द्वारा पूजा अर्चना की गई पूरे मंदिर परिसर को रंगीन लाइटों एवं फूलों से सजाया गया

