जय बाबा श्याम मंदिर एवं त्रिशक्ति धाम में भजन-कीर्तन के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 71 किलो मिल्क केक काटकर बांटा गया प्रसाद
राउरकेला:21//11,(कलिंग समाचार) शहर के बिरसा डहर रोड स्थित श्याम मंदिर बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। जिसे लेकर श्याम मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। बाबा श्याम का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया तथा उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। बाबा की दिव्य ज्योति जलाई गई मंदिर की पुजारी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद भजनों का कार्यक्रम किया गया बाबा केजन्मोत्सव के अवसर पर कोलकाता से आमंत्रित भजन गायकर गुलशन शर्मा एवं चक्रधरपुर से आए अमित शर्मा एवं शीतल पांडे ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों एवं भजनों से गूंज उठा। वही आतिशबाजी का कार्यक्रम भी किया गया अंत में श्याम बाबा की आरती कर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कियावहीं, हनुमान वाटिका स्थित त्रिशक्ति धाम मंदिर परिसर में भी बाबा श्याम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा का फूलों से अलौकिक सिंगार दिव्य ज्योति जलाई गई छप्पन भोग लगाया गया वही श्याम भक्तों की ओर से 71 किलो का विशाल मिल्क केक काटा गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। वही बाहर राज्य से आए भजन गायकारों के द्वारा श्याम बाबा का एक से बढ़कर एक भजन सुनाया गयादोनों ही मंदिरों में आयोजित जन्मोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


