राउरकेला:12//8,(कलिंग समाचार)सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के इस्पात जनरल अस्पताल (आई.जी.एच.) में हाल ही में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माता-पिता को नवजात शिशुओं के स्वस्थ विकास और वृद्धि के लिए स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना था।सी.एम.ओ. प्रभारी (एम.एण्ड एच.एस.), डॉ. जयंत आचार्य कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर बाल रोग विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्तसी.एम.ओ. (एम.एण्ड एच.एस.), डॉ. अर्चना बेहेरा, वरिष्ठ परामर्शदाता, डॉ. मधुमितासाहू, डॉ. पूनम एक्का, वरिष्ठ डी.एम.ओ., डॉ. विवेकानंद सिंह, वरिष्ठ चिकित्साअधिकारी, डॉ. प्रिया कुमारी, एन.टी.आई. की प्राचार्य, श्रीमती विद्युत प्रभा गोथ तथाएन.टी.आई. की उप-प्राचार्या, श्रीमती नबनीता जेना भी उपस्थित थीं।कार्यक्रम में डी.एन.बी. के विद्यार्थियों के साथ 20 से अधिक माता-पिता औरउनके नवजात शिशुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान माता-पिता के लिए एक विचार-विमर्श जागरूकता सत्रआयोजित किया गया, जिसे डॉ. विवेकानंद सिंह और डी.एन.बी. के विद्यार्थियों नेसंचालित किया। सत्र में स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, माता-पिता को चिकित्सा टीम के साथ चर्चा करने तथा स्तनपान और नवजात शिशुओं कीदेखभाल से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त करने काअवसर मिला।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम एक्का ने किया, जबकि डॉ. अर्चना बेहेरा नेऔपचारिक धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित किया।इस जागरूकता अभियान ने स्तनपान की प्रथाओं को बढ़ावा देने तथा माता-पिता में जागरूकता बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया, ताकि माता एवं शिशु केस्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।

