अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन ने दी फ्री सेवा
राउरकेला:12//8,(कलिंग समाचार)।राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष मेघा अग्रवाल के नेतृत्व व रेलवे के मंडल एसीएम राकेश वर्णवाल के मुख्य अतिथ्य में बैटरी चालित कार का उद्घाटन बुधवार की दोपहर में किया गया।काई ग्रुप की ओर से दी गई बैटरी कार के संचालन व प्रबंधन की जिम्मेदारी श्री गोविंद ट्रस्ट ने ली।उद्घाटन समारोह में रेल परिवार से आर पी एफ ए एस सी एम के खान,ओसी अजित कुमार,एस एम एल त्रिपाठी,सी आई जीतेन्द्र प्रधान,अतुल घोष,पार्सल चीफ अशोक पांडे तथा समाज से पूरण मल अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल मिट्ठू,जसराज सेठिया,जीतेन्द्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अग्रवाल महिला सम्मेलन की ओर से अतिथियों को पौधे व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया ।

