राउरकेला:16//8,(कलिंग समाचार)15th Aug 2026 को सुबह 8:30 बजे ओडिशा की प्रख्यात मसाला कंपनी गृहस्थी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड में बड़े ही धूमधाम से 80th स्वतंत्रता दिवस मनाई गयी, गृहस्थी हमेशा से अपने क्वालिटी के साथ साथ देश के सभी त्योहारों को बड़े ही हर्षोउल्लास से मानाने के लिए जानी जाती हैI फैक्ट्री परिसर में फ्लैग होस्टिंग डाइरेक्टर मैडम श्रीमती मंजू देबि बगड़िया जी, सी. सी.ई.ओ श्री अमित अग्रवाल जी के द्वारा की गई l पूरे क्षेत्र को रंगीन झंडों और फूलों से सजाया गया था, जिससे माहौल देशभक्ति से भरा हुआ था। राष्ट्रीय गान “जन गण मन” की गूंज के साथ ध्वज फहराया गया, और सभी उपस्थित लोगों ने पूरे जोश और सम्मान के साथ इसमें भाग लिया। दरबार में सजे गौमाता,गुरुमाता एवंग पितरो को द्वीप प्रज्वलित करने के साथ पुष्पंजलि दी गईl सभी ने अपने अपने वक्तव्य में स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद किया और उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी। कर्माचारियों ने देशभक्ति गीत गाए और कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे इस आयोजन में और अधिक रंग भर गया। इस स्वतंत्रता दिवस का संचIलन मिस सुभाश्री राय जी के द्वारा की गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता कुंडू, अंजलि साहू,प्रफुल्ल पात्रा,मुकेश ठाकुर, अविनाश मिश्रा, सीताराम बगड़िया , टी. पुरुषोत्तम जी का मुख्य सहजोग रहा।

