राउरकेला:22//8,(कलिंग समाचार)राउरकेला स्टील प्लांट (आर.एस.पी.), सेल ने अपनी सुरक्षा संस्कृति को औरसुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘My Area, My Responsibility’सुरक्षा ऐप का विस्तार संयंत्र के सभी विभागों में कर दिया है। इस ऐप को सी. एंड आई.टी. तथा डिजिटलीकरण विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।इस ऐप को प्रारंभ में न्यू प्लेट मिल एन.पी.एम.) विभाग में सुरक्षा संबंधीअवलोकनों और असुरक्षित स्थितियों की आसानी से रिपोर्टिंग की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित एवं लागू किया गया था। इसके सफल कार्यान्वकयन के बाद अबइस पहल का विस्तार आर.एस.पी. के सभी विभागों में कर दिया गया है।ऐप के संबंध में परिचयात्मक कार्यक्रम का आयोजन 21 अगस्त 2026 कोसमागम सम्मेलन कक्ष में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यो महा प्रबंधक(एन.पी.एम. एवं डिजिटलीकरण), श्री आर.के.मुदुली ने की। इस अवसर पर मुख्यल महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं), श्री हीरालाल महापात्र, विभागाध्य क्ष (सुरक्षाविभाग), श्री अवकाश बेहेरा तथा महा प्रबंधक प्रभारी (सी. एंड आई.टी.), श्रीमती सुमिताभट्टाचार्य, भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभागीय प्रतिनिधियों के बीच ऐप की विशेषताओंएवं इसके उपयोग के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करना था। साथ ही, सुरक्षा संबंधी अवलोकनों की रिपोर्टिंग और उनके समयबद्ध निराकरण में अधिकाधिक भागीदारी कोप्रोत्साहित किया गया।इस ऐप की संकल्पना एवं विकास उप महा प्रबंधक (सी. एंड आई.टी.), श्री वी.पी.आर्या तथा सहायक प्रबंधक (डिजिटलीकरण), श्री अभिषेक बेहेरा ने श्रीमती भट्टाचार्य एवं श्री मुदुली के मार्गदर्शन और नेतृत्व में किया गया है। ऐप को डाउनलोड करने और एक्सेस करने के लिए क्यू.आर. कोड आर.एस.पी. पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे संयंत्र के कर्मचारी सुरक्षा संबंधी अवलोकनों की रिपोर्टिंग के लिए आसानी से ऐप का उपयोग कर सकेंगे। यह पहल सुरक्षा प्रबंधन में कागजरहित एवं द्योगिकी-सक्षम दृष्टिकोण को बढ़ावा देगी। इस ऐप का विस्तार आर.एस.पी. की सक्रिय सुरक्षा, कर्मचारी सहभागिता और कार्यस्थल की सुरक्षा के प्रति स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सरल किंतु प्रभावशाली सिद्धांत को और मजबूत करता है – ‘My Area, My Responsibility’।

