राजगांगपुर:22//8,(कलिंग समाचार)प्रसिद्ध घोघड़धाम शिव मंदिर परिसर में सावन महीने के तीसरे शनिवार के अवसर पर जुगल किशोर-सतीश कुमार अग्रवाल परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले भोलेनाथ का फूलों से अलौकिक श्रृंगार कर पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक चले भंडारे में सैकड़ों शिवभक्तों ने भगवान शिव को जल अर्पित करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल समेत अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। राजगांगपुर, राउरकेला तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर कमेटी ने साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

