राउरकेला:28//5,(कलिंग समाचार) के हनुमान वाटिका परिसर स्थित त्रिशक्ति मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन पद्मनी एकादशी को लेकर किया गया जिसे लेकर श्याम बाबा का फूलों से अलौकिक सिंगार दिव्य ज्योति जलाई गई मंदिर के पुजारी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद पश्चिम बंगाल कोलकाता से आई माही गर्ग के द्वारा एक से बढ़कर एक श्याम बाबा का भजन भक्तों को सुनाया गया भजन सुनकर भक्त झूमने लगे वही महेश म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा भजन संध्या में चार चांद लगाए गए शाम 7 बजे से भजनों का कार्यक्रम आरंभ किया गया किस लेकर त्रिशक्ति मंदिर परिसर को रंगीन लाइटों से सजाया गया वही रानी सती दादी एवं सालासर हनुमान जी के दरबार को भी फूलों से सजाया गया इस भजन संध्या के कार्यक्रम में राउरकेला समेत आसपास से श्याम भक्त कार्यक्रम में शामिल हुए अंत में श्याम बाबा की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया वही मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया

