राउरकेला:27//5,(कलिंग समाचार)शहर में आज मध्यान 3 बजे के लगभग तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने के कारण शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ टूटने के साथ रोड पर गिरे वही राउरकेला के पावर हाउस रोड निर्मल मार्केट के अंदर एक बड़ा पेड़ के तूफान के कारण गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी तीन कार क्षतिग्रस्त हुई वही राउरकेला मुख्य मार्ग कैलाशपुरी होटल के सामने v2 मार्ट परिसर का बड़ा बोर्ड तेज हवा एवं तूफान के कारण सड़क पर गिरा सौभाग्य बस भारी बारिश होने के कारण सड़क पर कोई आवाजाही नहीं हो रही थी जिस कारण बड़ी दुर्घटना टली बारिश बंद होने के बाद बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी सड़क पर नजर आए इसी प्रकार माल गोदाम बस्ती समेत हनुमान वाटिका रोड किनारे भी पेड़ गिरे हुए नजर आए वही सेक्टर के कई अंचलों में तेज तूफान एवं बारिश के कारण रिंग रोड के किनारे कहीं पेड़ टूटे कई पेड़ की बड़ी डालियां सड़क पर गिरी दिखाई दी वही इस आंधी तूफान के कारण बिजली भी कट गई बिजली विभाग के आला अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा बिजली केतार को हटाने के साथ-साथ खबो को हटाया गया वही वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बड़े-बड़े पेड़ की डोलियां को मशीनों से काटा गया वहीं सड़क के किनारे कई पेड़ की बड़ी डोलियों को ग्रामीणों के द्वारा काटने के साथ सड़क से हटाया गया इसी प्रकार सोमवार किसान के समय सेक्टर के कई अंचलों में काल बैसाखी के कारण तेज हवा तूफान एवं बारिश होने के साथ-साथ बर्फ भी कई स्थानों पर गिरे जिसके कारण बिजली पूरे दिन भर गोल रही वहीं आज बुधवार के दिन मध्यान 3 बजे से राउरकेला शहर के कई अंचलों में तेज हवा बारिश हुई


