राउरकेला:4//5,(कलिंग समाचार)लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा संचालित राउरकेला वेदव्यास लायंस आई एंड जनरल हॉस्पिटल में आज प्रातः 10.30 बजे अप्रैल माह में आयोजित आईओएल (मोतियाबिंद) शिविरों का समापन नि शुल्क चश्मा और दवाई देकर एवं सहयोग प्रदान करने वाले दाताओं के सम्मान के साथ किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सहयोगदाता *एस. न. उपाध्याय एवं अर्पिता उपाध्याय, नेहा भीराज कालानी के परिवार की सदस्य सुषमा सारडा एवं विवेक सिखा तोशनीवाल* को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उक्त दाताओं ने *1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक* की अवधि में आयोजित आईओएल शिविरों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।अप्रैल माह के दौरान अस्पताल द्वारा बड़ी संख्या में निःशुल्क नेत्र जांच की गई तथा 195 मरीजों का मोतियाबिंद (आईओएल) ऑपरेशन किया गया जिन्हें 8 विभिन्न गांवों में जाकर आँखों का सीवीआर लगाया गया था वहाँ से वंचित एवं ज़रूरतमंद मरीज़ों को लाकर उनकी आँखों की रोशनी लौटायी गई ।सम्मान समारोह में लायन सीए पवन अग्रवाल (अध्यक्ष), लायन सुरेश केजरीवाल (हॉस्पिटल चेयरमैन), लायन विकास बिंदल (सचिव), लायन सीए अखिल शाह (कोषाध्यक्ष), लायन बेनी गोपाल मलानी (पूर्व अध्यक्ष )लायन सतीश गौतम (हॉस्पिटल के उपाध्यक्ष) सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।लायंस आयी एंड जनरल हॉस्पिटल में आँखों के अलावा दाँतों का, ENT ,फिजियोथैरेपी का एवं इंटरनल मेडिसिन एंड डायबिटीज़ का भी पूरे सफलतापूर्वक इलाज किया जाता है जिसमें शुल्क बहूत ही कम लिया जाता है इससे गरीबों और जरूरतमंदों को बहुत लाभ प्राप्त हो रहा है लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा समाज के वंचित वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का यह सेवा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ऐसी जानकारी अस्पताल के अध्यक्ष सुरेश केजरीवाल ने दिया ।

