राउरकेला:2//11,(कलिंग समाचार)शहर की सामाजिक संस्था हरियाणा नागरिक संघ की ओर से बिसरा डाहर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर में रविवार की शाम 6 बजे हरियाणा दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़गढ़ से आए समाजसेवी एवं संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुमन सवडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय अग्रवाल, ट्रस्टी ओमप्रकाश गुप्ता, ब्रजमोहन अग्रवाल, बिश्नु दयाल अग्रवाल , पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश बंसल, नरेश अग्रवाल एवं राजस्थान परिषद के अध्यक्ष जगदीश हरित तथा महाराजा अग्रसेन संघ के अध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष, सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।दीप प्रज्वलन के पश्चात डॉ सुरेश बंसल, डॉ स्वदेश गोयल, अधिवक्ता दिलीप अग्रवाल सी.ए गोपाल दस अग्रवाला, डॉ चंदन बंसल, अधिवक्ता सुभाष अग्रवाल, ट्रस्टी श्री ब्रजमोहन अग्रवाल, ट्रस्टी श्री ओमप्रकाश गुप्ता, ट्रस्टी श्री बिष्णु दयाल को उनके हरियाणा नागरिक संघ के प्रति समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया इसके साथ ही बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हरियाणा से आए नम्रता शांडिल्य और उनकी टीम ( हरियाणा लोक कला संघ, रोहतक)के कलाकारों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हरियाणावासी शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।मंच संचालन उपाध्यक्ष श्री चंद्रेश गुप्ता द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन प्रोग्राम कन्वेयर श्री घनश्याम दास अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया।संघ के कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।


