राउरकेला, 05//5, 2026:(कलिंग समाचार)लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा आज लायंस आई हॉस्पिटल परिसर में एक नई शीतल पेयजल सुविधा का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया।यह सेवा कार्य स्वर्गीय श्री शिशराम बंसल एवं स्वर्गीय श्रीमती रामदेई बंसल की पावन स्मृति में, समाजसेवी लायन प्रहलाद राय अग्रवाल एवं लायन पुरणमल अग्रवाल के सौजन्य से स्थापित किया गया है।अस्पताल परिसर में प्रमुख स्थान पर स्थापित यह शीतल पेयजल सुविधा प्रतिदिन आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा अन्य आगंतुकों की प्यास बुझाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। यह सुविधा आई हॉस्पिटल के आसपास रहने वाले सभी लोगों के लिए भी उपलब्ध रहेगी।इस अवसर पर दानदाताओं के सुपुत्र लायन मनीष अग्रवाल एवं लायन समीर अग्रवाल भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारीगण—अध्यक्ष लायन सीए पवन अग्रवाल, सचिव लायन बिकाश बिंदल, कोषाध्यक्ष लायन सीए अखिल शाह, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन प्रवीण गोयल, अस्पताल चेयरमैन लायन सुरेश केजरीवाल, अस्पताल उपाध्यक्ष लायन सतीश गौतम, लायन जय प्रकाश अग्रवाल, लायन संतोष पारीक, लायन चैतन काकानी, लायन राजेश अग्रवाल, लायन सीए अमित अग्रवाल, लायन अतुल संघवी, लायन मूलचंद बिडोलिया, लायन निशांत अग्रवाल, लायन अनुप गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।लायंस क्लब ने इस पुनीत कार्य हेतु दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा समाज सेवा के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना की।

