रुपये,ताश पत्ते,तीन मोबाइल जब्त
राउरकेला:7//11,(कलिंग समाचार) प्लांटसाइट थाना पुलिस ने गोपबंधुपाली स्थित बूढ़ी मां स्थान के पास जुआ खेलते चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7,780 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।पुलिस के अनुसार, 6 और 7 नवंबर की मध्यरात्रि एएसआई के. चंद्र शॉ रात्रि गश्ती कर रहे थे। विश्वसनीय सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर चारों को पकड़ा।गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ कुमार सोनी (23), आदित्य कुमार साह (29), रवि प्रसाद सोनी (28), तथा राजीव कुमार पासवान (19), शामिल हैं। सभी गोपबंधुपाली वार्ड-13, राउरकेला निवासी हैं।इस संबंध में प्लांटसाइट थाना कांड संख्या 1167, दिनांक 7 नवंबर 2026 के तहत ओडिशा जुआ निषेध अधिनियम की धारा 3 में मामला दर्ज किया गया है। सौरभ के खिलाफ पूर्व में दो मामले दर्ज हैं।

