राउरकेला:5//11,(कलिंग समाचार)मिट्टी के दीपक एवं गणेश लक्ष्मी की मूर्ति की बिक्री। राउरकेला शहर समेत इस्पात अंचल मैं धनतेरस को लेकर बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है वहीं मिट्टी के दीपक कलश एवं गणेश मूर्ति लक्ष्मी की मूर्ति दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है वही बिजली के सजावट के सामग्री समेत कपड़ों की दुकानों में भी भीड़ देखने को मिल रही है खासकर पूजा सामग्री दुकानों एवं सोना दुकानों में धनतेरस को लेकर खरीदारी की जा रही है राउरकेला शहर के डेली मार्केट ट्रैफिक मार्केट बीसरा चौक बसंती कॉलोनी मार्केट पनपोष मार्केट इस्पात मार्केट आम बागान मार्केट फर्टिलाइजर मार्केट तरकेरा मार्केट वेदव्यास चौक मार्केट में लोगों के द्वारा खरीदारी की जा रही है शुक्रवार के दिन धनतेरस होने के कारण लोगों के द्वारा खरीदारी की जा रही है वही पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के मुख्य मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी की गई है वहीं पुलिस के जवान बाजारों में आज तैनात दिखाई दिए


