राउरकेला:5//11,(कलिंग समाचार) बीरमित्रपुर स्थित श्रमशक्ति महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में भारतीय रेडक्रॉस ओडिशा शाखा की सहायता से एक अंतर-विद्यालय साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ रेडक्रॉस के सुंदरगढ़ जिला संयोजक सुमंत कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।साइबर सुरक्षा के संबंध में अधिक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विषय विशेषज्ञ के रूप में एसडीपीओ पुष्पेंदु सागर, बीरमित्रपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पट्टा, सब-इंस्पेक्टर चक्रधर हांसदा, हाथीबारी थाना प्रभारी गीतांजलि मिर्धा और भारतीय स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक रोहित झा मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमशक्ति महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने की, जबकि प्राध्यापक बिनोद बिहारी बराल ने मंच संचालन किया और वरिष्ठ संयोजक कुलदीप सोरेंग ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में वक्तव्य रखा। यूथ रेडक्रॉस की महिला संयोजिका अमिता आचार्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में अन्य संयोजक प्राध्यापक प्रवीन बारा, प्राध्यापिका सुप्रभा धल सहित कई प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य श्री सिंह ने यूथ रेडक्रॉस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

