राउरकेला:24//4,(कलिंग समाचार)संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित मानव दिवस को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन में किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक ने इस शिविर एवं प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया इस मौके पर संत निरंकारी मिशन संयोजक राउरकेला रामेश्वर साहू कुलमनी जेना कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर बृजेश महतो संतोष स्वाई राउरकेला सरकारी अस्पताल डायरेक्टर आनंद गोपाल महंती एवं ब्लड बैंक के डॉक्टर एम सोरेन टेक्नीशियन की टीम शामिल थे इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री नायक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं आपके रक्त से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है हर एक आदमी को रक्तदान करना चाहिए वहीं उन्होंने संत निरंकारी मिशन द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया इस मौके पर कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर बृजेश महतो ने बताया कि आज संत निरंकारी मिशन के द्वारा पूरे भारतवर्ष में मानव एकता दिवस को लेकर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है पूरे भारतवर्ष से एक लाख यूनिट रक्त संग्रह का निर्णय लिया गया है जो पूरे भारतवर्ष में कार्यक्रम चल रहा है आज रक्तदान शिविर के साथ-साथ सत्संग का भी आयोजन किया गया आज सैकड़ो यूनिट से रक्त संग्रह किया गया इस कार्यक्रम में राउरकेला समेत पूरे जिला से सदस्य शामिल हुए वही अल्पाहार मट्ठा एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई थी इस मौके पर संत निरंकारी मिशन के विजय महापात्र संतोष स्वाई दामोदर साहू विजय महापात्र ममता पात्रों समेत अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा

