खिलाड़ियों के द्वारा लाठी खेल एवं अन्य खेलों का प्रदर्शन।
राउरकेला 3//4:(कलिंग समाचार)श्री हनुमान जयंती के अवसर पर टी सी आई चौक रेलवे फाटक के पास स्थित श्री पवन पुत्र अखाड़ा कमेटी के द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा रेलवे ब्रिज होते हुए हाइटेक हॉस्पिटल चौक सिविल टाउनशिप तारनी मंदिर होते हुए वापस टी सी आई चौक देर रात पहुंचा शोभायात्रा का नेतृत्व अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष पिंकू जायसवाल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान मंदिर में पुजारी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इस मौके पर राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक शामिल हुए उन्होंने भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर ढोल नगाड़ा एवं डंका के ताल पर खिलाड़ियों ने अपना कौशल प्रस्तुत किया जिसमें लाठी खेल स्टील पाइप रिले खेल समेत अन्य खेलों का प्रदर्शन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया इस मौके पर बीजू जनता दल के टाउन अध्यक्ष गगन पडा श्याम सुंदर पडा समाजसेवी पद्मनी पाणिग्रही राउरकेला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुनील कयाल समेत शहर के कई मानगण लोग शामिल हुए इस शोभायात्रा के दौरान सिविल टाउनशिप अंचल में समाजसेवियों के द्वारा शरबत अल्प आहार वितरण किया गया शोभायात्रा में राम दरबार समेत अनेक झांकियां भी शामिल थी नगाड़ा एवं डके की आवाज से पूरा अचल गूंज उठा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री पवन पुत्र अखाड़ा कमेटी के महासचिव राजेश शेट्टी उपाध्यक्ष सुरेंद्र शेट्टी कोषाध्यक्ष भोला यादव सचिन दिलीप त्रिपाठी गोविंदा शेट्टी मनोज शेट्टी राकेश शेट्टी संजय शेट्टी मदीन रजक सहसचिव चितरंजन बेहरा सूरज साहू संतोष शेट्टी करण शेट्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई शोभायात्रा को लेकर सिविल टाउनशिप में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कड़ी इंतजाम किए गए


