राउरकेला:3//4,(कलिंग समाचार) निखिल उत्कल कैवर्त समाज, राउरकेला की ओर से 26वां वार्षिक सम्मेलन और चैत्र महोत्सव स्थानीय भंजभवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अर्जुन चरण साहू ने की, जबकि महासचिव भ्रमरबर बेहरा ने संयोजक और कार्यकारी अध्यक्ष नटबर बेहरा ने संचालन कियाइस गरिमामय कार्यक्रम में निखिल ओडिशा कैवर्त महासभा के अध्यक्ष और शिक्षाविद डॉ. देबेंद्रनाथ बेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। राउरकेला स्टील प्लांट ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और आरएसपी के महाप्रबंधक इंजीनियर अवकाश बेहरा मुख्य वक्ता थे। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों मेंकुंजबिहारी राउत (उपाध्यक्ष, जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं कवि)जगन्नाथ बेरिहा (मुख्य प्रबंधक, यूको बैंक)दीनबंधु सिठ (सहायक महाप्रबंधक, आरएसपी)डॉ. सुमन दत्त (पूर्व पुलिस अधिकारी)जगबंधु बेहरा, जगन्नाथ बेहरा, कुमुद बेहरा और प्रमोद बेहरा (पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य)मुख्य अतिथि डॉ. बेहरा ने अपने संबोधन में कैवर्त समाज को एक साहसी जाति बताया। उन्होंने महर्षि पराशर, मत्स्यगंधा, और व्यासदेव की रचनाओं का उल्लेख किया। साथ ही कलिंग युद्ध में ‘कारुवाकी’ की भूमिका और समुद्री व्यापार (नौ-वाणिज्य) में कैवर्तों के योगदान को याद करते हुए, समाज से हीनभावना छोड़कर एकजुट होने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता इंजीनियर अवकाश बेहरा ने समाज की परंपराओं और संस्कृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान श्रीराम और केवट (कैवर्त) के प्रसंग को सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपनी चुनावी जीत का श्रेय समाज की एकता को दिया। वहीं, श्री राउत ने शहर में समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।प्रारंभ मैं कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों द्वारा ओडिशा के राज्य गान और आराध्य देवी माँ बाशेली की वंदना से हुई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए मौन प्रार्थना की गई। महासचिव श्री बेहरा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और अध्यक्ष श्री साहू ने अतिथियों का परिचय कराया। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य बंधुआ बेहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

