राउरकेला:2//4,(कलिंग समाचार)श्री संकट मोचन मंदिर परिषद में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर आज 2 अप्रैल के दिन प्रातः 6 बजे झूले में हनुमान जन्मोत्सव बाल रूप शृंगार पुष्प सजा छप्पन भोग का आयोजन किया गया मंदिर के पुजारीयों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई वहीं मंदिर को फूलों से सजाया गया सुबह से लेकर मध्यान्ह तक काफी संख्या में श्रद्धालु इस पूजा अर्चना में शामिल हुए इस मौके पर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया वहीं मध्यान 12:30 बजे भंडारा का आयोजन किया गया भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी परिवार के साथ पूजा अर्चना की आज हनुमान जन्मोत्सव को लेकर संकट मोचन मंदिर परिसर में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली संकट मोचन मंदिर परिसर में 19 मार्च से लेकर आज 2 अप्रैल तक हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि श्री रामनवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया आज राउरकेला सेक्टर बिरसा बंडामुंडा समेत आसपास से काफी संख्या में भक्त इस कार्यक्रम में शामिल हुए

