राउरकेला:31//3,(कलिंग समाचार)राजस्थान परिषद के द्वारा अमर भवन परिसर में राजस्थान दिवस को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसे लेकर सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की प्रतिमूर्ति के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस मौके पर राजस्थान परिषद के संरक्षक गोपाल बगड़िया अध्यक्ष जुगल मारोठिया हरियाणा नागरिक संघ अध्यक्ष संजय अग्रवाल अधिवक्ता महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश बापुडिया समेत राजस्थान परिषद के पूर्व अध्यक्ष संरक्षक समिति सदस्य शामिल हुए इस मौके पर अध्यक्ष जुगल मारोठिया ने स्वागत भाषण एवं राजस्थान दिवस की शुभकामना सभी को दी वही संरक्षक गोपाल बगड़िया ने सभी को राजस्थान दिवस की बधाई दी वही राजस्थान परिषद के पूर्व अध्यक्षों ने राजस्थान के वीरों की गाथा एवं राजस्थान की संस्कृति भाषा सभ्यता के बारे में जानकारी दी वही सभी को राजस्थान दिवस की बधाई दी इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोलकाता से आई राजस्थानी लोकगीत गायिका दुर्गा कोठारी के द्वारा एक से बढ़कर एक राजस्थानी गीत सुनाया गया वहीं उनके टीम के कलाकारों के द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया राजस्थानी गीत सुनकर परिषद के सदस्य झूमने लगे इस दौरान संरक्षक अतिथियों एवं पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया इस मौके पर राजस्थान परिषद के पूर्व अध्यक्ष महावीर तोदी बद्री नारायण महेश्वरी संतोष पारीक शैलेंद्र मारोठिया संतोष अग्रवाल संरक्षक समिति के सदस्य रमेश राजूका विनोद मोदी परिषद के उपाध्यक्ष विनोद नरेड़ी सचिव ललित केजरीवाल सह सचिवं मनोज अग्रवाल विनय शर्मा कोषाध्यक्ष मुकेश राज केडिया कार्यक्रम के संयोजक विनोद मोदी समेत कार्यकारिणी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा इस कार्यक्रम में राजस्थान परिषद के सदस्यगण परिवार के साथ शामिल हुए


