राउरकेला:30//3,(कलिंग समाचार) शाखा द्वारा “बैंक ब्रांच ऑडिट” पर एक उत्कृष्ट कार्यशाला का आयोजन मेफेयर विलेज, राउरकेला में सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली रहा, जिसमें मुंबई एवं अहमदाबाद से आए प्रतिष्ठित एवं अनुभवी वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।1 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले बैंक ऑडिट सीजन को ध्यान में रखते हुए, राउरकेला शाखा ने सही समय पर इस कार्यशाला का आयोजन किया। इस पहल की सदस्यों द्वारा व्यापक सराहना की गई, क्योंकि यह उनके लिए ऑडिट से पूर्व एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन सत्र सिद्ध हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत राउरकेला शाखा के चेयरमैन सीए पंकज गर्ग द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई।सीए डॉ. फेनिल शाह जी ने अपने सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि का सावधानीपूर्वक उपयोग कैसे किया जाए तथा इसके विभिन्न व्यावहारिक उपयोग प्रस्तुत किए, जो चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की दैनिक प्रैक्टिस में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।सीए श्वेता जैन जी ने बैंक ऑडिट के अंतर्गत एडवांसेस की जांच को अत्यंत सूक्ष्मता से समझाया। उन्होंने यह बताया कि किस प्रकार बैंकों में एडवांसेस का गहराई से परीक्षण किया जाए, जिससे ऑडिट की गुणवत्ता में सुधार हो सके।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीए संजय मित्तल, सीए संदीप कुमार अग्रवाल, सीए सोनू अग्रवाल, सीए नीलव अग्रवाल, सीए अनिल शर्मा एवं सीए असलेशा साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने वक्ताओं के अनुभवी एवं व्यावहारिक विचारों की सराहना की और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।यह सफल आयोजन मेफेयर विलेज, राउरकेला में आयोजित किया गया, जिसने सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार एवं ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान किया।

