राउरकेला:14//11,(कलिंग समाचार)जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के आयोजन के क्रम में सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा 2 नवंबर 2026 को लाठीकटा ब्लॉक के अंतर्गत दुमेरजोर ग्राम पंचायत मेंएक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदायोंकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उनके अमूल्य योगदान तथा जनजातीय महानायकों केगौरवशाली इतिहास के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।इस अवसर पर श्री चंदर मोहन चुग, मुख्य महाप्रबंधक (टीई एवं हॉर्टिकल्चर) मुख्य अतिथिके रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री आर. एस. बारा, उप महाप्रबंधक (सीएसआर), श्री पी.साहू, उप महाप्रबंधक सीएसआर), श्री एस. के. सुकुला, प्रबंधक (सीएसआर), सुश्री पिंकी टोप्पो,वार्ड सदस्य, मदातोला सहित अन्य अधिकारी, सीएसआर कर्मचारी, वार्ड सदस्य, समिति सदस्य,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा का आयोजन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वींजयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा एक महान जनजातीय स्वतंत्रतासेनानी एवं जननायक थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम तथा जनजातीय समुदायों केसशक्तीकरण में अविस्मरणीय योगदान दिया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजातीय समुदायों की समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक पहचानएवं उनके महत्वपूर्ण योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही, युवा पीढ़ीको अपनी सांस्कृतिक जड़ों पर गर्व करने तथा जनजातीय विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरितकिया गया।यह पहल सामुदायिक सहभागिता, सामाजिक जागरूकता तथा जनजातीय समुदायों की समृद्धसांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति राउरकेला इस्पात संयंत्र की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

