राउरकेला, 14//11,2026:(कलिंग समाचार)मधु बाबू योजना के तहत भत्ता प्रदान करने की व्यवस्था को अधिक स्वच्छ, पारदर्शी और सरल बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से एकीकृत पेंशन प्रबंधन पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इसी अवसर पर शनिवार को स्थानीय छेंड स्थित मधुसूदन मंडप में महानगर निगम स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 3,100 योग्य नए हितग्राहियों को भत्ता वितरित किया गया।ज के इस कार्यक्रम में रघुनाथपाली के माननीय विधायक तथा जिला योजना बोर्ड अध्यक्ष श्री दुर्गा चरण तांती उपस्थित रहकर सरकार के इस कदम की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से भत्ता प्रदान करने की व्यवस्था अधिक सरल और त्वरित होगी तथा इसके द्वारा कोई भी योग्य हितग्राही भत्ता पाने से वंचित नहीं रहेगा। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण को सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी को विकसित भारत की मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ऐसा उन्होंने मत व्यक्त किया।आज के इस कार्यक्रम में राउरकेला के विधायक श्री सारदा प्रसाद नायक के साथ राउरकेला महानगर निगम की आयुक्त श्रीमती दीना दस्तगीर, संयुक्त आयुक्त श्रीमती पल्लवी नायक एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

