राउरकेला:31//3,(कलिंग समाचार)भगवान महावीर जी के जयंती को लेकर आज विशालशोभा यात्रा मधुसूदन मार्ग अमर भवन से सुबह 9 बजे निकाली गई ढोल नगाड़ा बाजे के साथ इस इस शोभायात्रा में समाज के सैकड़ो की संख्या में पुरुष महिलाएं एवं युवा वर्ग के लोग शामिल हुए जैन समाज की ओर से निकाली शोभायात्रा में युवा एवं महिलाओं के द्वारा महावीर जी का स्लोगन देने के साथ-साथ शोभायात्रा में चले अमर भवन से मधुसूदन चौक होते हुए मुख्य मार्ग देकर यह शोभायात्रा पावर हाउस चौक के पास जैन मंदिर पहुंची इस दौरान रास्ते में जैन समाज के लोगों के द्वारा शरबत फल वितरण करने के साथ-साथ शोभायात्रा में महावीर जी की फोटो चित्र पर माल अर्पण किया गया वही यह शोभायात्रा जैन मंदिर पहुंचने पर मंदिर के अंदर भगवान महावीर जी की पूजा अर्चना की गई शोभायात्रा में विमल जी जैन मुरली मोहन जैन पवन जैन सुरेंद्र जैन दिनेश जैन दीपक जैन निबू जैन आदेश जैन विकास जैन अशोक जैन छगनलाल जैन मांगीलाल बोथरा रूपचंद बोथरा विकास जैन समेत समाज के लोग शामिल हुए यात्रा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला वही बसंती कालोनी स्थित तेरापंथ जैन भवन परिसर में दिगाबर जैन समाज एवं सिताबर जैन समाज के लोग शामिल हुए एवं बच्चों के द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

