राउरकेला:27.08.2025:(कलिंग समाचार) को राउरकेला के बिरसा डाहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में गणेश पूजा उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा नागरिक संघ तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, ट्रस्टी श्री विष्णु दयाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री चन्द्रेश गुप्ता, सह-सचिव श्री अजय गोयल तथा अन्य सदस्यगण श्री घनश्याम दास अग्रवाल, श्री उमाशंकर, श्री विकास पसारी, श्री विक्रम अग्रवाल तथा विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती रेणु तिवारी भी उपस्थित थी। इस उत्सव में लगभग 900 बच्चे तथा अभिभावकगण उपस्थित थे। अंत में प्रसाद सेवन तथा प्रभु श्री गणेशजी की जय जयकार के साथ उत्सव समाप्त हुआ

