राउरकेला:27//8,(कलिंग समाचार) शहर में विघ्न विनाशक गणेश पूजा को लेकर विभिन्न स्कूल कॉलेज सामाजिक संगठन धार्मिक संगठन बैंक क्लब समेत अन्य संगठनों में गणेश जी की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई वहीं राउरकेला शहर के विभिन्न संगठनों के द्वारा गणेश पूजा को लेकर विशाल पंडाल के साथ-साथ विशाल मूर्ति को पंडाल में विराजमान करने के साथ-साथ पूजा अर्चना की गई पंडितों के द्वारा सुबह से लेकर मध्यान्ह तक गणेश जी की पूजा अर्चना करने के बाद पुष्पांजलि दी गई इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया इसी कड़ी में हनुमान वाटिका परिसर स्थित गणेश मंदिर में विधि विधान से मंदिर के पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना की गई इस पूजा अर्चना में सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में भक्त शामिल होने के साथ-साथ पुष्पांजलि अर्पण किया साथ ही साथ गणेश जी को लड्डू नारियल फूल फल चढ़ाया गया वहीं हनुमान वटी का परिसर के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में भक्तगन शामिल हुए इसके बाद आरती की गई इसी प्रकार उदितनगर थे अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड राउरकिला के द्वारा गणेश पूजा की गई बैंक परिसर स्थित गणेश मंदिर में विधि विधान के साथ पंडित के द्वारा पूजा अर्चना की गई जिसमें जजमान के रूप में आर एन दास समेत बैंक के प्रेसिडेंट दिलीप महापात्र डायरेक्टर शंकर जेना समेत नरोत्तम जेना आलेख समाल एसके बोईटी बसंत राय सुनील रावत किशोर गोड समेत बैंक के अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी शामिल थे इसी प्रकार उदित नगर सरकारी हाई स्कूल परिसर में गणेश पूजा को लेकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इस पूजा में स्कूल के छात्र-छात्राओं समेत स्कूल के अल्मुनियम संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए संगठन की ओर से स्कूल के बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया इसी प्रकार बिरसा दहर रोड के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में गणेश पूजा को लेकर पूजा अर्चना की गई इस पूजा में स्कूल की प्रिंसिपल रेनू तिवारी के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई जिसमें स्कूल के चेयरमैन तथा हरियाणा की संख्या अध्यक्ष संजय अग्रवाल ट्रस्टी विष्णु अग्रवाल उपाध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता शह सचिव अजय गोयल सदस्य घनश्याम अग्रवाल उमाशंकर सिंघल विकास पंसारी संजय बंसल समेत स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे आरती करके प्रसाद वितरण किया गया इसी प्रकार बिरसा दहर रोड शर्मा महिला मंडल के द्वारा गणेश पूजा की गई मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य गण पुष्पांजलि देने के बाद प्रसाद वितरण किया गया इसी प्रकार उदितनगर पेट्रोल पंप के सामने चित्रांजलि पूजा कमेटी के द्वारा गणेश पूजा भावय रूप से किया गया पंडाल को बड़े पानी जहाज का आकार दिया गया कमेटी के अध्यक्ष कलवंत सिंह समेत नील पोल करण सिंह ठकराल पाल महेश बारिक राजकुमार साहू हेमचंद ठाकुर एस मारोठिया समेत अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा इसी प्रकार शहर के विभिन्न संगठन के द्वारा गणेश पूजा की गई


