राउरकेला:26//8,(कलिंग समाचार)शहर के अग्रसेन भवन में रविवार को बाबा गंगाराम सेवा समिति की ओर से भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।विष्णु अवतारी श्री बाबा गंगाराम की स्तुति में पंचदेव दरबार सजा जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे 160 जोडो ने सामुहिक रुप से सवा लाख सवा लाख मंदार फूल एवं सवा लाख किशमिश,सवा लाख मिषरी,सवा लाख बेल पता,सवा लाख तुलसी पता से त्रिशक्ति महाअभिषेक किया गया,जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया।भजन गायक राकेश वावलिया (मुंबई) के साथ शहर में तेजी से उभरती वैशाली शर्मा ने भजनों की अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।आयोजन में पंचदेव दरबार की छटा देखते ही बनती थी। छप्पन भोग की महाआरती के बाद भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम का आयोजन बाबा गंगाराम सेवा समिति, राउरकेला द्वारा किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने इसेसफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।बहार राज्यों से भी श्रद्धालु गण इस भक्ति भाव कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्थान के झुन्झनू धाम पंचदेव मंदिर में श्री बाबा गंगाराम के विष्णु के अवतारीके अंस आज इस मंदिर में मौजूद है।

