अपकमिंग फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर अभिनेत्री दिव्या कुमार खोसला ने हाल ही में खुलासा किया कि वो किरदार की जीने के लिए झुग्गी में रहने चली गई थीं।अक्सर फिल्मी जगत में कई हस्तियां अपने किरदारों के लिए काफी मेहनत और तैयारी करते हैं। कोई अपनी बॉडी पर काम करता है तो कोई अपनी भाषा पर। अभिनेत्री दिव्या खोसला ने भी अपनी आने वाली फिल्म ‘एक चतुर नार’ के लिए कुछ ऐसा ही किया है, लेकिन उनकी रोल के लिए तैयारी ने थोड़ा चौंका दिया है। दरअसल दिव्या ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म के किरदार को समझने के लिए लखनऊ की एक झुग्गी में रहकर वहां की जिंदगी को महसूस किया।किरदार में ढलने के लिए असली जिंदगी का अनुभव
‘एक चतुर नार’ में दिव्या एक झुग्गी में रहने वाली महिला की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार को असली बनाने के लिए उन्होंने केवल स्क्रिप्ट पर भरोसा नहीं किया, बल्कि खुद उस जिंदगी को जिया। लखनऊ की एक झुग्गी में बिना मेकअप, साधारण सलवार-कमीज और गले में काले धागे के साथ कुछ दिन बिताए, ताकि वह किरदार की भावनाओं और परिस्थितियों को गहराई से समझ सकें।
