राउरकेला:27//11,(कलिंग समाचार)सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा गैर-तकनीकी प्रशिक्षुओं के तीसरे बैच के लिए26 नवंबर 2026 से अपने लर्निंग एंड डेवलपमेंट (L&D) विभाग में तीन दिवसीय इंडक्शनकार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए शिक्षुओं का स्वागत करना तथाएक वर्ष के अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से पहले उन्हें आरएसपी के कार्यकलापों, कार्य संस्कृति औरप्रशिक्षण परिवेश से परिचित कराना था।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ. मेघराज माझी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्साएवं स्वास्थ्य सेवाएं),ने की और प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्रीजी. आर. दास भी इस अवसर पर मंचासीन थे और उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया।सहायक महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं बिकास), श्री दुर्योधन साहू ने इंडक्शन योजना तथाअप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इंडक्शन कार्यक्रम को इस कार तैयार किया गया है कि प्रशिक्षु शैक्षणिक ज्ञान से औद्योगिकपरिवेश में व्यावहारिक अनुभव की ओर सहजता से अग्रसर हो सकें। विभागीय प्रशिक्षण शुरूहोने से पहले उन्हें एक एकीकृत इस्पात संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा कार्यस्थल पर निर्धारितप्रक्रियाओं का पालन करने के महत्व की प्रारंभिक जानकारी प्रदान की गई।तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं ने आरएसपी का परिचय, सामान्यरक्षा, संयंत्र परिचालन तथा अन्य संबंधित विषयों पर अपने विचार एवं जानकारी साझा की।इन सत्रों का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में बुनियादी जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें अपने संबंधितविभागों में निर्धारित भूमिकाओं के लिए तैयार करना था।इंडक्शन कार्यक्रम के बाद प्रशिक्षुओं को विभिन्न विभागों में संबद्ध किया गया, जहां वे एक वर्षतक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।इस वर्ष कुल 155 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर जारी किए गए हैं, जिनमें से 120 अभ्यर्थी प्रशिक्षुके रूप में कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। इससे पहले, तकनीकी संकायों के 880 प्रशिक्षुओं के लिएदो इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।यह अप्रेंटिसशिप पहल अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 तथा इसके अंतर्गत लागू नियमों के प्रावधानोंके अनुसार संचालित की जा रही है।यह कार्यक्रम कौशल विकास, सुव्यवस्थित कार्यस्थल प्रशिक्षण तथा उद्योग की आवश्यकताओं केअनुरूप कुशल प्रतिभाओं को तैयार करने के प्रति आरएसपी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता।

