राउरकेला:26.//11,(कलिंग समाचार)सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा जोनल राउंड 19 से 23 नवंबर 2026 तक बिसरा ब्लॉक के जमसेराग्राम पंचायत के अंतर्गत जबा पानपोष में आयोजित किया गया। आरएसपी की एक सीएसआरपहल के तहत आयोजित इस टूर्नामेंट में 32 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।टूर्नामेंट का आयोजन जयलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), जबा पानपोष के सहयोग सेकिया गया।फाइनल मुकाबले में बीवाईएस सरुबाहाल की टीम विजेता बनी, जबकि जे. जे. क्लब, चेंग झरनकी टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशिप्रदान की गई। वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 8,000 रुपये,6,000 रुपये और 4,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।व्यक्तिगत पुरस्कार श्रेणी में बीवाईएस सरुबाहाल के मनोज ओराम को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर घोषितकिया गया, जबकि उनके टीम साथी सुमित ओराम को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार प्रदानया गया। जे. जे. क्लब, चेंग झरन के बिजय ओराम को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर तथा बीवाईएससरुबाहाल के बिपिन ओराम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रत्येक व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताको 1,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ एक ट्रॉफी प्रदान की गई।समापन समारोह में आरएसपी के मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएँ), श्रीहीरालाल महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने ग्रामीणयुवाओं में एकता, अनुशासन, प्रतिभा और स्वस्थ वनशैली को बढ़ावा देने में खेलों कीमहत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक (सीएसआर), श्री बिभावसु मलिक ने स्वागत भाषण दिया।समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। अंत में उप महाप्रबंधक (सीएसआर), श्रीपी. साहू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन सीएसआर विभाग के अनुभाग अधिकारी श्री बी. एक्का एवं श्री जी. आर.नायक ने किया।उल्लेखनीय है कि संवर्धन पहल के तहत आरएसपी वर्ष 2012-13 से अपने चार परिधीय ब्लॉकोंमें ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित कर रहा है। स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से विभिन्नगांवों में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है, जिससे सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावामिलने के साथ-साथ परिधीय समुदायों के साथ आरएसपी का जुड़ाव भी सुदृढ़ हो रहा है।अब चारों ब्लॉकों की विजेता एवं उपविजेता टीमें राउरकेला के इस्पात स्टेडियम में आयोजितहोने वाले फाइनल ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेंगी। फाइनल टूर्नामेंट की विजेता टीम को20,000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 15,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कीजाएगी। शेष छह टीमों में से प्रत्येक को 5,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इसकेअतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, सर्वश्रेष्ठ स्कोरर तथा मैन ऑफ द मैच केव्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

