राउरकेला:26//11,(कलिंग समाचार) सेक्टर-2 स्थित कलिंग पब्लिक स्कूल में ‘स्पार्क एक्सपो 2.0’ आयोजित किया गया। स्कूल के प्राचार्य बिल्व सरकार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में छात्रों के बीच विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी के साथ-साथ फूड फेस्ट (खाद्य मेला) का आयोजन किया गया। इसके अलावा, स्कूल के केजी (KG) सेक्शन में पढ़ने वाले छात्रों ने ओडिशा के 8 जिलों की वेशभूषा और संस्कृति पर प्रदर्शनी लगाई। स्कूल के लगभग डेढ़ सौ से अधिक छात्रों ने 120 प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।निर्णायक (जज) के रूप में रत्ना बनर्जी, सोपाली मजूमदार, सूर्यकांति सामल, राजेंद्र पलाई, स्मृतिरंजन साहू और कल्पना चौधरी ने प्रमुख भूमिका निभाई, जबकि ट्रस्टी रंजन कुमार नायक उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा प्राचार्य श्री सरकार द्वारा लिखित पुस्तक ‘व्हिसपर्स ऑफ द क्लासरूम’ का विमोचन किया गया।कार्यक्रम के संचालन में रत्नमणि महापात्रा, प्रार्थना भोरासागर, चित्रा मोहंती, सुशांत बिस्वाल, अभिषेक अग्रवाल, सुकांति शुक्ला, सुरेश शर्मा, स्मृतिरेखा मोहंती, पूजा मल्लिक और संपूर्णां मोहंती समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए।

