राउरकेला 25/11,(कलिंग समाचार)कार्तिक महीने को लेकर देवगांव के तरकेरा स्थित श्री धबलेश्वर महादेव शिव मंदिर ट्रस्ट की ओर से अष्टप्रहरी नाम यज्ञ एवं कीर्तन का आयोजन किया गया जिसे लेकर मंदिर कमेटी की ओर से विशाल प्रसाद सेवन का भी आयोजन किया गया वही मंदिर परिसर को रंगीन लाइटों एवं फूलों से सजाया गया मंदिर के संस्थापक सदस्य रवि देहुरी समेत अनिरुद्ध स्वई मुख्य पूजन बीरची देहुरी जगरनाथ देहुरी अरुण त्रिपाठी संकर्षण नायक एवं अन्य पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई वही अष्ट प्रहरी कीर्तन के लिए संबलपुर बामरा देवगढ़ से कीर्तन पार्टी को बुलाया गया वहीं 25 तारीख बुधवार के दिन दही हांडी एवं नगर कीर्तन का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में देवगांव फर्टिलाइजर राउरकेला पनपोश वेदव्यास से सैकड़ो की संख्या में भक्त शामिल हुए इसी प्रकार राउरकेला शहर समेत इस्पात अंचल में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर विभिन्न मंदिरों में अष्टप्रहरी कीर्तन एवं प्रसाद सेवन का आयोजन किया गया

