राउरकेला:2//10,(कलिंग समाचार) की सामाजिक संगठन स्नेही समाज की ओर से बिरसा डहर रोड स्थित स्नेही समाज भवन परिसर में गांधी जयंती एवं समाज का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक एवं समाज के अध्यक्ष केशव प्रसाद साहू के अस्वस्था के कारण पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू महासचिव भोला शरण प्रसाद उपाध्यक्ष जयप्रकाश जोशीला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता डॉक्टर नीलकंठ साहू प्रमोद कुमार साहू मंचआसींन थे सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप जलाकर एवं महात्मा गांधी के फोटो चित्र पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री नायक ने कहा कि स्नेही समाज के द्वारा आज गांधी जयंती एवं स्थापना दिवस बधाई एवं शुभकामना देता हूं साथ ही समाज के युवाओं को समाज से जुड़ने की अपील की युवा वर्ग आगे से समाज और तरक्की करेगा आगे बढ़ेगा वहीं उन्होंने 10 लाख अनुदान राशि समाज के भवन निर्माण एवं नवीकरण कार्य के लिए देने की घोषणा की वहीं समाज के हर कार्य में तन मन धन से सहयोग की बात कही वही स्थापना को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए विजयीं प्रतिभाओं एवं समाज में उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया इस मौके पर समाज के महासचिव भोला शरण प्रसाद ने कहा कि स्नेही समाज का स्थापना दिवस की सभी को बधाई देने के साथ-साथ आज समाज का 57 साल हो चुका है वही क्षेत्रीय स्नेही समाज संगठन पर बल स्नेही जनगणना युवा यूतियों के लिए स्नेही विवाहिक लाइब्रेरी दूसरा तल्ला स्नेही भवन का निर्माण पार्किंग सुविधा युक्त नई जमीन की तलाश एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर चर्चा की वहीं पूर्व अध्यक्ष मोहन साहब ने समाज के विकास में सभी को मिलजुल कर साथ चलने की बात कही इस आज इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवा वर्ग को लेकर अनेक कार्यक्रम किए गए वहीं मंच का संचालन जयप्रकाश जोशीले ने किया इस कार्यक्रम में समाज के लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली


