राउरकेला:1//10,(कलिंग समाचार)लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा संचालित वेदव्यास लायंस आई एंड जनरल हॉस्पिटल में गुरुवार को सितंबर माह के निःशुल्क मोतियाबिंद (आईओएल) शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर सफल ऑपरेशन करा चुके मरीजों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयों का वितरण किया गया तथा शिविर में सहयोग देने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में दानदाता भारत भूषण महंती उपस्थित रहे । अस्पताल ने सितंबर माह में विभिन्न सात गांवों जिसमें सोपरोमबेड़ा,खरीयाबहाल, पानडुआ, ब्राह्मणमारा, कुटुन्गीया, बजेनीया, गेरडा बानो झारखंड में नेत्र जांच शिविर लगाकर मरीजों की पहचान की और उन्हें निःशुल्क उपचार, भोजन तथा आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई। इस दौरान 250 मरीजों के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए। समारोह में लायन्स क्लब ऑफ़ राउरकेला वेद व्यास के अध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल, हॉस्पिटल चेयरमैन लायन सुरेश केजरीवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं साइट फर्स्ट चेयरमैन लायन अतुल सांघवी, उपाध्यक्ष लायन सतीश गौतम, शशि अग्रवाल, उषा संघवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। लायन सुरेश केजरीवाल ने बताया कि अस्पताल में नेत्र चिकित्सा के अलावा दंत, ईएनटी और फिजियोथेरेपी सेवाएं भी रियायती शुल्क पर उपलब्ध हैं।

