अमर भवन में हुई साधारण सभा
राउरकेला:20//9,(कलिंग समाचार) की सामाजिक संगठन ब्राह्मण कल्याण सभा की वार्षिक साधारण सभा अमर भवन परिसर में आज रविवार सुबह 11 बजे से मध्यान 2 -30 बजे तक चली सर्वप्रथम भगवान गणेश जी को माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा उपाध्यक्ष टिंकू चौमाल दिलीप शर्मा कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल महर्षि जगदीश हरित जुगल किशोर शर्मा भंवरलाल चोटिया श्रवण पारीक मुरारी लाल चौमाल वरिष्ठ सदस्य सुभाष जोशी शिव शंकर शर्मा सुरेश शर्मा पुरुषोत्तम चौमाल अजय शर्मा शिव शंकर शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ सदस्य हुए इसके बाद अध्यक्ष विनय शर्मा ने स्वागत भाषण दिया कोषाध्यक्ष जेपी शर्मा ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया वहीं पूर्व अध्यक्षों ने अपना-अपना वक्तव्य रखा जिसमें समाज के युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ समाज का उत्थान करना आपस में मतभेद भूलकर समाज को एक जुट की माला में पिरोना वही ब्राह्मण समाज के द्वारा स्थापित हनुमान वाटिका भगवान परशुराम मंदिर के रखरखाव समेत समाज की जमीन वेदव्यास के डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की गई वही समाज के द्वारा दिवाली मिलन होली मिलन भगवान परशुराम जयंती श्रावणी कर्म पूजा समेत अन्य त्योहार को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना एवं समाज के प्रत्येक लोगों को जोड़कर समाज को आगे लाने का कार्य करने पर अपना-अपना वक्तव्य रखा आपस में मतभेद बुलाकर समाज को अग गति से आगे लाना युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना कमेटी के सभी पदाधिकारी को एक जुटता के राह पर चलना समेत अन्य विषयों पर अपना अपना वक्तव्य रखा इसके बाद वर्ष 2026 एवं 27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव की प्रक्रिया की गई जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व अध्यक्ष जगदीश जी हरित मुरारी लाल चौमाल एवं संतोष जी पारीक के देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया की गई जिसमें अध्यक्ष के रूप में प्रद्युमन शर्मा उपाध्यक्ष मनीष लोयलका प्रमोद शर्मा सचिव संजय सिखवाल सह सचिव अमित शर्मा अजय कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष कुशल शर्मा को चुना गया अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिलीप शर्मा ने दिया एवं मंच का संचालन राजेश शर्मा ने किया

