राउरकेला:19//9,(कलिंग समाचार) गणेश उत्सव के अवसर पर शहर में विभिन्न पूजा समितियों की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए राउरकेला शहर में पूर्व मंत्री एवं संबलपुर रोहित पुजारी एवं राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।इसी क्रम में दोनों नेता बिसरा रोड स्थित बिसरा यूथ क्लब के गणेश पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। क्लब के सदस्यों ने आतिशबाजी एवं गर्मजोशी के साथ दोनों अतिथियों का स्वागत किया। दोनों अतिथि को दुपट्टा एवं फूलों का गुलदस्ता प्रदान किया इस मौके पर खीर का प्रसाद भी वितरण किया गयाइस अवसर पर बिसरा यूथ क्लब के अध्यक्ष कृष्ण वर्मा, कमलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमन गुप्ता, राकेश चक्रवर्ती, राजू शर्मा, बाबलू साव, विकास गुप्ता, बैजनाथ शर्मा, पिंटू शर्मा, पिंटू गुप्ता, चंदन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, तपस चक्रवर्ती समेत समिति के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं, उदितनगर स्थित चित्रांजलि पूजा कमेटी के गणेश पूजा पंडाल में भी विधायक शारदा प्रसाद नायक एवं पूर्व मंत्री रोहित पुजारी पहुंचे। पूजा कमेटी के सदस्यों ने फूल-मालाओं के साथ दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

