राउरकेला:20//9,(कलिंग समाचार) शहर के विभिन्न गणेश पूजा कमेटियों के द्वारा आज रविवार के मध्यान 4 से 7शाम तक मुख्य मार्ग से विसर्जन शोभा यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई जिसे लेकर पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों में काफी उत्साह देखने को मिला बिसरा चौक से लेकर उदितानगर अंबेडकर चौक तक विभिन्न पूजा कमेटियों के द्वारा मूर्ति का विसर्जन को लेकर शोभायात्रा की गई जिसे लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा कड़ी की गए थी वहीं ट्रैफिक के जवानों को भी तैनात देखा गया वही पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण वालंटियर कार्ड गले में डालकर प्रशासन का सहयोग कर रहे थे इसी कड़ी में बिसरा चौक नवयुवक सांस्कृतिक समिति पूजा कमेटी के द्वारा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई विशाल गणेश जी की मूर्ति को बड़े ट्रक में सुशोजित कर विसर्जन सुबह यात्रा के लिए निकल गया ढोल नगाड़े बाजे के साथ कमेटी के सदस्यों का काफी उत्साह देखने को मिला इसी प्रकार राउरकेला शहर के विभिन्न पूजा कमेटी खास कर डेली मार्केट नवयुवक युवा संघ गणेश पूजा समिति समेत मांरू महाराज लेंन श्री गणपति कृपा पूजा कमेटी के द्वारा विशाल विसर्जन शोभा यात्रा ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई जिसे लेकर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों में काफी उत्साह देखने को मिला एक दूसरे को गुलाल लगाकर विसर्जन शोभायात्रा में कमेटी के सदस्य शामिल हुए

