राउरकेला:17//8,(कलिंग समाचार)भारी वर्षा से प्रभावित राउरकेला के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से श्री बाबा गंगाराम सेवा समिति एवं रोटरी क्लब ऑफ राउरकेला क्वीन्स द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं सेवा कार्य किया जा रहा है।इस मानवीय अभियान के अंतर्गत वर्षा से प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों को भोजन, राशन सामग्री, छाता, रेनकोट, चटाई, तकिया, कंबल, कपड़े, मोमबत्तियाँ सहित आवश्यक सामग्री वितरित कर सहायता प्रदान की गई।रोटरी क्लब ऑफ राउरकेला क्वीन्स की अध्यक्ष श्रीमती अनिता लाठ एवं उनकी टीम तथा समाजसेवी श्री बाबा गंगाराम संस्था की श्रीमती रश्मि खेमानी एवं उनकी टीम ने मिलकर बसंती, कुमारपाड़ा सहित वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर पीड़ित परिवारों की सहायता की।इस सेवा अभियान का उद्देश्य कठिन समय में प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाना और उन्हें हरसंभव सहयोग एवं संबल प्रदान करना है।सेवा, सहयोग और संवेदना के इस संयुक्त प्रयास के माध्यम से मानवता की सच्ची सेवा का संकल्प निरंतर जारी है।

