राजगांगपुर:23//7,(कलिंग समाचार)रात्रि निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 एवं 3 के पूर्वी एवं पश्चिमी छोर से आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों तथा उनकी गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस संबंध में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत आवागमन एवं गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु प्रभारी निरीक्षक, राउरकेला को आवश्यक निर्देश दिए गए।महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न कैमरों के माध्यम से प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर की की जा रही निगरानी का जायजा लिया गया। यात्रियों की सुरक्षा तथा बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके बाद मेन गेट, सर्कुलेटिंग एरिया एवं रेलवे सुरक्षा बल थाना, राउरकेला का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात स्टाफ का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया, जिसमें रेलवे संपत्ति, यात्रियों एवं उनके सामान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु प्रभारी निरीक्षक, राउरकेला को सख्त निर्देश दिए गए।सुरक्षा सम्मेलन के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं स्टाफ को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्टाफ की समस्याओं एवं शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टील प्लांट में तैनात सीआईएसएफ के उपमहानिरीक्षक श्री विष्णु स्वरूप के साथ राउरकेला स्टील प्लांट के माध्यम से रेलवे को भेजी जाने वाली सामग्री की बेहतर सुरक्षा एवं निगरानी तथा दोनों बलों के बीच आपसी समन्वय एवं तालमेल को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में समन्वय बैठक की गई।निरीक्षण के दौरान श्री एम.के. खान, सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, राउरकेला; श्री अजीत कुमार, पोस्ट कमांडर, रेलवे सुरक्षा बल, राउरकेला तथा श्री अजमईन मिर्जा, पोस्ट कमांडर, रेलवे सुरक्षा बल, बंडामुंडा उपस्थित रहे।

