राउरकेला:23//7,(कलिंग समाचार) स्थानीय शहर में सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन का शपथ ग्रहण व नई कार्यकारिणी गठन समारोह बड़े ही गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आतिथ्य सत्कार एवं हाई-टी (High Tea) के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक रूप से सम्मान किया गया।समारोह में कैट (CAIT) के राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला जी, स्टेट चेयरमैन गोविंद राम अग्रवाल जी एवं सी ए प्रकाश जैन जी (जीएसटी विशेषज्ञ) ने बतौर मुख्य व विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन (MOC) प्रतीक कयाल द्वारा किया गया, वहीं निवर्तमान अध्यक्ष (IPP) प्रवीण अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।सभा मे भारतीय व्यापार महोत्सव की जानकारी दी गयी. आगामी 12-15 अगस्त तक कैट द्वारा एक अभुतपूर्व एवम विश्व स्तरीय व्यापार मेला नयी दिल्ली स्थित भारत मंडपम मे आयोजित किया जायेगा. इस मेले का उद्घाटन माननिय प्रधान मंत्री जी के द्वारा किया जायेगा.नई कार्यकारिणी का हुआ गठन. समारोह के दौरान आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों की घोषणा इस प्रकार रही: अध्यक्ष: कंचन अग्रवाल उपाध्यक्ष: सी.ए. ऐश्वर्या अग्रवाल एवं प्रतीक कयाल संयुक्त सचिव: राहुल अग्रवाल कोषाध्यक्ष: प्रभाकर अग्रवाल चेयरमैन: प्रभात टिबड़ेवाल कार्यकारी चेयरमैन: अर्चना गड़ोदियानई अध्यक्ष कंचन अग्रवाल ने अपने संबोधन में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और समाज व व्यापारिक हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिइस अवसर पर शहर की प्रमुख सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। समारोह में मुख्य रूप से शामिल हुए: अजय शर्मा जी (सदस्य – कैट एवं उड़ीसा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच) राजेश गर्ग जी (अध्यक्ष – लघु उद्योग भारती) मेघा अग्रवाल (अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन) अनामिका मित्तल (IPP – मारवाड़ी युवा मंच) बबीता अग्रवाल (अध्यक्ष – मारवाड़ी महिला मंच) रुचिका अग्रवाल (रोटरी क्लब)इसके साथ ही राउरकेला शहर के विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष, उच्च पदाधिकारी एवं कई प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।प्रीतिभोज के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रमसमारोह के अंत में सभी सदस्यों एवं अतिथियों के लिए भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जहाँ सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और नई टीम को सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं।

