राउरकेला:12//7,(कलिंग समाचार)राउरकेला ट्रक मालिक संघ(आरटीओए) के वर्ष 2026-27 के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। संघ के कुल 83 मतदाताओं में से 75 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।पावर हॉउस रोड स्तिथ आरटीओए कार्यालय में सुबह से दोपहर मतदान हुआ और इसके बाद मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा की गई।विजेताओं ने समर्थको के साथ विजय का जश्न मनाते हुए संगठन हित में नए जोश के साथ काम करने का संकल्प लिया।चुनाव परिणाम के अनुसारअध्यक्ष पद पर विकास सिंह ने 42 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रवीन्द्र कुमार सिंह को 33 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह 37 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि सूर्यकांत शुक्ला को 35 मत प्राप्त हुए। कार्यकारी अध्यक्ष पद पर राजेश बाग ने 36 मत हासिल कर शिवकांत शुक्ला (32 मत) को पराजित किया।महासचिव पद पर जगदीश जायसवाल ने 45 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि मनोज कुमार सिंह को 32 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर अशोक कुमार साहू ने 47 मतों के साथ विजय हासिल की, जबकि दीपक कुमार यादव को 28 मत प्राप्त हुए।चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता दिनेश कुमार साहू ने किया, जबकि अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी के रूप में अधिवक्ता के. रवि ने चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

