राउरकेला:3//7,(कलिंग समाचार) सेक्टर-18 स्थित जीटीबी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से सीआईएससीई जोनल खो-खो प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक विद्यालय परिसर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में राउरकेला जोन की कुल 31 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।उद्घाटन मैच के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर. के. आचार्य, शारीरिक शिक्षा शिक्षक बिक्रम किशोर स्वैन तथा खेल समन्वयक जे. महांता उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से अध्यक्ष बलविंदर सिंह, सचिव जर्नैल सिंह, संयुक्त सचिव तजिंदर सिंह उप्पल, कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह तथा सदस्य रणजीत सिंह और हरबंस सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह और पहले मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और खेल भावना का शानदार माहौल देखने को मिला।

