राउरकेला:1//7,(कलिंग समाचार) बंडामुंडा के शीतल नगर क्षेत्र में राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाने अभियान के बीच प्रभावित दुकानदारों ने पुनर्वास की मांग को लेकर अतिरिक्त जिलाधीश (एडीएम) को ज्ञापन सौंपा। दुकानदारों का कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन दुकानें हटाने से पहले उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।ज्ञापन में बताया गया है कि शीतल नगर के लगभग 22 दुकानदार पिछले 30 से 40 वर्षों से अपनी-अपनी दुकानों के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनकी आजीविका पूरी तरह इन्हीं दुकानों पर निर्भर है। आरोप है कि 28 जून 2026 को आरएसपी के कुछ कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित नोटिस के दुकानों को हटाने और ध्वस्त करने की बात कहकर चले गए, जिससे दुकानदारों और उनके परिवारों में भय का माहौल बन गया।दुकानदारों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि किसी भी सरकारी विकास परियोजना में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और वे किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहते। उन्होंने मांग की है कि दुकानें हटाने से पहले सभी प्रभावित दुकानदारों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।ज्ञापन देने वालों में सुमंत कुमार पात्र, विनोद कुमार शर्मा, अमीय कुमार परिड़ा, राम अवतार शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, मिथलेश भगत, के. पटेल, रवींद्र कुमार पात्र, वीरेंद्र भगत, महेश एक्का, विष्णु एक्का, ब्रह्मा एक्का, बी.एन. प्रसाद, मनोज कुमार शर्मा, शुक्रा उरांव, अरविंद महतो, शमसाद खान, सेरू शर्मा, पूजा शर्मा, विजय कुमार पंडा, सी.एच. लक्ष्मी, संतोष स्वाईं, सुषमा तिर्की तथा चरकु उरांव सहित अन्य दुकानदार शामिल

